CG – विवाद और डबल मर्डर: मां और तीन माह के बच्चे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या… पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला… फिर आरोपी ने खुद को भी की मारने की कोशिश, पिता के भी मर्डर करने की थी तैयारी

विवाद और डबल मर्डर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जिले के गुरूर के ग्राम उसरवारा में आरोपी ने अपनी मां,पत्नी और तीन माह के बच्चे पर फरसा से हमला कर दिया। घटना में मां शांति निषाद 52 वर्ष व तीन माह के बेटे वैभव की मौत हो गई। आरोपी की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम उसरवारा में भवानी निषाद (27) नाम का व्यक्ति रहता है। उसे शराब पीने की बुरी लत है। शनिवार को उसका घरवालों के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद उसने अपनी मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने में भी जब आरोपी का दिल नहीं भरा तो उसने अपने तीन माह के बच्चे पर भी हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी की मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने अपने लिए फांसी का फंदा बनाकर तैयार रख लिया था। शनिवार दोपहर घर में ताला लगा देखकर लोगों को शक हुआ कि कैसे इतने समय से घर के लोग नहीं निकल रहे हैं, तब ताला तोड़ा गया। अंदर बुजुर्ग और बच्चे की लाश पड़ी थी और एक महिला गंभीर रूप से घायल थी।

लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्नी जागेश्वरी निषाद (20) को मसीही अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चे और बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने भवानी निषाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। भवानी के पिता जलिंधर निषाद अपनी बेटी के घर मड़ई में गए हैं। आरोपी ने कहा कि उसने सोचा था कि पिता के आने के बाद वो उन्हें भी मारकर आत्महत्या कर लेता। आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, ये अभी साफ नहीं है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...