Covid Breaking: देश में कोरोना ने फिर पसारा पैर…लगातार चौथे दिन देश में 10 हजार से अधिक मरीज मिले… छत्तीसगढ़ में 450 नए मामले, 23 लोगों की मौत; प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 10.40%… दुर्ग समेत देखिए सभी जिलों की स्थिति

भिलाई। कोरोना एक बार फिर से देश में पैर पसार रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में लगातार चौथे दिन 10 हजार से अधिक कोरोना के मामले मिले है और 23 लोगों की मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के 450 नए केस सामने आए है और ३ मरीजों ने दम तोड़ा है। इन आंकड़ों के बाद देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57 हजार 542 हो गई है और छत्तीसगढ़ में 1761 सक्रीय मरीज है।

वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 6,248 मरीज कोरोन से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरीजों के ठीक होने की दर इस वक्त 98.68 प्रतिशत है। देश में बीते दिनों लगातार मामले 10 हजार के पार बने हुए हैं। शनिवार को 10,753 मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को ये आंकड़ा 11,109 तक आ पहुंचा था। इससे एक दिन पहले, गुरुवार को 10,158 मामले दर्ज हुए थे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 450 नए केस
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 450 नए मरीज मिले हैं और 3 लोगों की मौत भी हो गई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1761 हो गई है। रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के पार है। दुर्ग में 26 नए केस के साथ एक्टिव केस 147 हो गया है। जबकि बिलासपुर, राजनांदगांव में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। पॉजिटिविटी दर 10.40 फीसदी पहुंच गई है जो चिंताजनक है। जिन 3 लोगों की मौत हुई है वह राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर के थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक को-मॉर्बिडिटी यानी कोरोना के साथ किसी अन्य गंभीर बीमारी की वजह से ये मौतें हुई हैं।

इन 26 जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज :-

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ने के चलते अस्पतालों में मॉकड्रिल की गई है। ताकि बढ़ते मरीजों को उचित सेवा दी जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। और उन्हें दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों में समाज को वैकल्पिक विकल्पों के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी जा रही है।

देश में टीकाकरण के आकड़ें
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 807 टीकों के साथ, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, कोरोना के चलते 23 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख 31 हजार 114 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 853 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...