भिलाई में तालाब सफाई के लिए निगम और आम नागरिकों की ये पहल अच्छी है… जोन आयुक्त, युवक, युवती, बच्चे, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि ने किया श्रमदान, निगम कमिश्नर ने की तारीफ

भिलाई। भिलाई में निगम और आम नागरिकों ने एक अच्छी पहल करते हुए तालाब सफाई अभियान चलाया। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र जोन क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 22 में ढौर तालाब की सफाई करने के लिए जन सहयोग उमर पाड़ा जोन कमिश्नर ईशा लहरे स्वयं नगर निगम की टीम लेकर जन सहयोग के साथ ढौर तालाब के सफाई करने पहुंच गई। बहुत ही अच्छा नजारा दिखा की सब लोग स्त्री, पुरुष, बच्चे, बड़े बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि एक स्वर में आकर तालाब की सफाई करने लगे।

तालाब में स्थित जलकुंभी को निकाल कर निगम के डंपर में डाल रहे थे। वह उसको खाद बनाने के लिए डंपिंग यार्ड ले जा रहा था। कुल लोग अपने घर से तागड़ी बेलचा कुदाल लेकर के आए स्वयं श्रमदान से सफाई करने लगे ना कोई छोटा ना कोई बड़ा एक ही उद्देश्य था अपने तालाब की सफाई और सब खुश थे। जो कुछ नहीं कर पा रहा था वह अपने घर से पानी, चाय नाश्ता, लेकर के आ रहा था।

उनका कहना था यह हमारे निस्तारिका का तालाब है, हम लोग मिलकर इसको साफ नहीं करेंगे तो कौन करेगा। आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश कुमार ध्रुव ने इस कार्य के लिए सब की प्रशंसा की उन्होंने कहा जन सहयोग और श्रमदान से हम बहुत कुछ काम कर सकते है। स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर के इसके लिए और बेहतर योजना बनाकर इसको एक आदर्श तालाब बनाया जाएगा, यह एक अच्छी पहल है l इसकी तारीफ सब कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...