भिलाई में 3 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल को मिलेंगे नए भवन: अचानक काम देखने पहुंच गए कमिश्नर प्रकाश सर्वे…मार्च तक काम 100% करने अफसर और ठेकेदार को टास्क

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का निरीक्षण किया उन्होंने मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण की तीव्रता के साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने पूरे कैंपस का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं आलोक पसीने तथा उप अभियंता श्वेता महेश्वर मौजूद रहे।

निगमायुक्त ने जोन कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली। कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 से 5:30 बजे तक का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। नगर निगम भिलाई में 3 शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भवन रिनोवेशन, निर्माण, खेल सुविधा एवं अन्य आवश्यक कार्य निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के निरंतर मानिटरिंग से युद्ध स्तर पर हो रहा है। सेक्टर 6 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 80 लाख की लागत से छत का संधारण, तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पेंटिंग कार्य, फ्रंट व्यू, प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, वॉल आर्ट, लैंडफिलिंग एवं लेवलिंग, गार्डनिंग, लैंडस्कैपिंग एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। वही खमरिया में लगभग 60 लाख की लागत से बाउंड्री वाल, प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने दोनों ही स्कूलों में निर्माणाधीन विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टाइम डेडलाइन के अनुरूप कार्य को पूर्ण कराएं, जोन आयुक्त एवं संबंधित अभियंता इसकी मॉनिटरिंग नियमित रूप से स्वयं करें।
मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे जब भी फील्ड विजिट में निकलते हैं वह जरूर मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हैं। आज उन्होंने कोहका मंगल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। आयुक्त ने दवाइयों की जानकारी ली और किस प्रकार के मरीज ज्यादातर शिविर में आ रहे हैं इसके बारे में चिकित्सकों से पूछा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...