भू-माफियाओं पर शिकंजा कसेगा रिसाली निगम: अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई…रजिस्ट्री बैन कराने की तैयारी, साइड विजिट में कमिश्नर के साथ पहुंचे PWD चेयरमैन अनूप डे और चंद्रभान

भिलाई। सस्ते और आसान किस्तों में प्लाट खरीदने वालों को सावधान करने नगर पालिक निगम रिसाली जल्द ही बोर्ड लगाएगा। वही रजिस्ट्री पर बैन करने रजिस्टार को पत्र भी लिखा जा रहा है। क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर आयुक्त आशीष देवांगन ने उक्त निर्देश दिए है।

नगर एवं ग्राम निवेश से नक्शा पास कराए बिना कृषि भूमि पर कालोनी बनाने का खेल लंबे समय चल रहा है। रिसाली निगम क्षेत्र में भी आधा दर्जन से ज्यादा जगह पर इसी तरह का कार्य किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर आयुक्त आशीष देवांगन ने सुबह धनोरा रोड रिसाली क्षेत्र का भ्रमण किया।

एम आई सी सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर व अनूप डे भी मौजूद थे। इस दौरान अवैध प्लाटिंग की शिकायत सही पाई गई। खेत व मैदान में मुरम से सड़क बनाकर प्लाटिंग किया जा रहा है। अलग अलग खसरा नंबर पर काटे प्लॉट का टाउन एन्ड कंट्री प्लानिग से नक्शा को पास भी नही कराया गया है।

आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पहले लोगो को जागरूक करने बोर्ड लगाए। साथ ही रजिस्टार को रजिस्ट्री पर रोक लगने पत्र लिखने कहा है। निरिक्षण के समय सब इंजीनियर अखिलेश गुप्ता , गोपाल सिन्हा , राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा व संजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

निगम ने किया स्पस्ट
आयुक्त ने निर्देश दिए कि अधिकारी अवैध कालोनी में सुविधाएं देने किसी तरह के योजना व प्रस्ताव न बनाए। अवैध कालोनी का सर्वे कर पहले सूची बनाए। इन क्षेत्र से आने वाले आवेदन पर किसी तरह का एनओसी न दे।

ऑन लाइन आवेदन को करे निरस्त
निगम आयुक्त ने कहा है कि भवन अनुज्ञा के ऑनलाइन आवेदन को अच्छे से जांच किया जाए। टाउन एन्ड कंट्री प्लानिग से विधिवत नक्सा पास होने पर आवेदन स्वीकृत करे । अन्यथा आवेदन में कारण दर्शाते हुए निरस्त करे।

होगा एफआईआर
निरीक्षण के बाद आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग की जा रही जमीन किसका है। जमीन मालिक ने प्लॉट काटने किसको अधिकृत किया है इसकी सूची तैयार किया जाए।

मौके पर कमीशन पर काम करने वाले हो तो उसका नाम भी नोट किया जाए। सूची तैयार होने के बाद अवैध कालोनी बनाने वाले और जमीन मालिक के खिलाफ एफ आई आर कराया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...