दुर्ग के सबसे व्यस्त मार्केट में निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन… पुलिस यातायात कक्ष से खाली कराया गया कब्जा

दुर्ग। दुर्ग के सबसे व्यस्त बाजार इंदिरा मार्किट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास बने पुलिस यातायात कक्ष में अवैध संचालित ताला चाबी की दुकान को अतिक्रमण से खाली कराया गया। साथ ही उसके आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी किया गया।इसके अलावा अग्रवाल मिष्ठान दुकान के सामने बर्तन दुकानदारों की ओर से सामान बाहर निकालकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने दुकानों के बाहर सजाए सामानों को उठवाया।

इस दौरान भवन अधिकारी व सहायक अभियन्ता गिरीश दीवान, नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व बाजार अधिकारी चंदन मनहरे द्वारा दुकानदारों को सख्त निर्देश और चेतावनी दी गई कि अगर फिर से सामान बाहर रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम की टीम ने चेताया कि दुकानदारों के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। कार्रवाही के दौरान अधिकारियो ने कहा सबसे अधिक व्यस्त स्थल होने के चलते इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम की टीम को इंदिरा मार्केट में दुकानदारों की ओर से बाहर रखे सामान को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।आज गुरुवार को पहले उन्हें चेतावनी देकर सामान न सजाने के लिए समझा दिया गया है।दोबारा ऐसा किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।इस अवसर पर सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,शशिकांत यादव,राजू सूर्या के अलावा अतिक्रमण अमला और दुर्ग थाना पुलिस बल मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...