भिलाई में सड़क जाम करने वाले व्यापारियों के खिलाफ निगम का एक्शन: सुपेला संडे मार्केट में हुई चालानी कार्रवाई… “जरुरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड का भी आना हो जाता है मुश्किल”- निगम

भिलाई। भिलाई में द्वारा लगातार सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जोन के राजस्व अधिकारी अपने दल के साथ प्रत्येक रविवार को मॉनिटरिंग कर रहे हैं।आज जब नगर निगम की का दल निगरानी कर रहा था। तब देखा गया कि बार-बार मना करने के बाद भी सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक एवं अवंती बाई चौक व्यापारी सड़क पर पसरा लगाकर व्यापार कर रहे हैं। संडे बाजार में व्यापारियों द्वारा सड़क जाम करके व्यापार किया जा रहा है। मना करने के बाद भी व्यापारी नहीं मान रहे हैं।

निगम ने बताया कि, हालात या हो जाता है कि आवश्यकता पड़ने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। आम आदमी को गाड़ी से उधर निकालना परेशानी का सबब बन जाता है। निगम के दल को देखते ही भाग जाते हैं। कुछ लोग मिलकर के झुंड बनाकर के बहस करने आ जाते हैं। नगर निगम भिलाई बार-बार सबसे यही अपील कर रहा है। सब सहयोग करें, कुछ व्यापारी आदत से मजबूर है। चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। चालान काटा जा रहा है। व्यापारी कहते हैं अगले रविवार से नहीं लगाऊंगा ,लेकिन अगले रविवार को फिर लगा देते हैं।

कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर जोन के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, जे पी तिवारी, धीरज साहू, शशांक सिंह, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह, इत्यादि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...