पार्षद दया सिंह ने दुर्ग SP डॉ पल्लव को लिखा लेटर: इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी और आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने कदम उठाने का किया आग्रह…लक्ष्मीनारायण वार्ड में पुलिस चौकी की भी रखी मांग

दुर्ग-भिलाई: भिलाई शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में हैवी एंड लाइट इंडस्ट्रिज संचालित हो रही है। 400 से ज्यादा उद्योग व कारखाने संचालित हो रहे हैं। जहां इन दिनों लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इससे उद्योगपति व कारोबारी चिंतित है। इससे भारी नुकसान भी हो रहा है।

इन चोरियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष कदम उठाए। उक्त बात नगर पालिक निगम, भिलाई वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड के पार्षद दया सिंह ने दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव को खत लिख कर कहीं है।

दया ने आगे लिखा की पेट्रोलिंग के साथ-साथ इलाके में सख्ती बरती जाए। ताकि उद्योगपतियों को यह एहसास हो जाए कि उनकी संपत्ति सुरक्षित है। वहीं लगातार आगजनी की घटनाओं ने भी चिंतित कर दिया है। कई मामलों में यह देखने को मिला है कि कुछ आसामजिक तत्व के लोग उद्योग में ही आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं वार्ड-44 खुर्सीपार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसलिए वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में एक पुलिस चौकी की आवश्यकता है। क्षेत्र के लोग इसकी जरूरतें लगातार महसूस कर पा रहे हैं। अत: इन मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन उचित कदम उठाए ताकि इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सके और उनकी चिंता दूर हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...