दुर्ग सहित इन जिलों में पार्षद उप चुनाव के लिए शेड्यूल जारी: नगरपालिका उप निर्वाचन जून 2023 के लिए कार्यक्रम हुआ जारी, 2 जून को किया जाएगा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर पालिका के ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन संपन्न होना है वहाँ निर्वाचन संपन्न होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। आयोग से इस संबंध में संबंधित कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को आदेश जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है। नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन जून 2023 के तहत नगरीय निकायों के पार्षद पदों का निर्वाचन होगा।

आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ठाकुर राम सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के आठ जिलों के नौ नगरीय निकाय के नौ वार्ड में पार्षद का चुनाव किया जाना है। इसमें नगरपालिका परिषद् चांपा जिला-जांजगीर-चांपा, नगर पंचायत खोंगापानी जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नगर पंचायत खरोरा जिला-रायपुर, नगर पंचायत तुमगांव जिला-महासमुंद, नगर पालिक निगम दुर्ग और नगरपालिका परिषद अहिवारा जिला-दुर्ग, नगरपालिका परिषद बेमेतरा जिला-बेमेतरा, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नगरपालिका परिषद कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया है कि जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 02 जून 2023 को संबंधित ज़िले के ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन तथा स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। उसी दिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ होगा। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्र नौ जून तक लिया जाएगा। उनके द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 जून को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखरी तारीख 12 जून है। साथ ही उसी दिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अभ्यर्थिता वापसी के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन तथा निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर मतदान 27 जून को होगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा (रिटर्निंग अधिकारी द्वारा) 30 जून 2023 को की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा ने ईडी के...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बिग बॉस फेम और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय...

घर के पीछे मिले गांजे के 425 पौधे, 21...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने घर के पीछे मक्के की फसल के बीच गांजे के 425 पौधे मिलने के मामले में आरोपी चत्तर सिंह की...

IED डिफ्यूज करते समय धमाका, CRPF के 4 जवान...

सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित कोंटा क्षेत्र के एलाड़मड़गु कैंप के पास आईईडी (IED) को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका...

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 10...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना वैशाली नगर और एसीसीयू की...