CGPSC रिजल्ट 2021 पर बवाल लगातार जारी: भाजयुमो ने दुर्ग कलेक्ट्रेट का किया घेराव, राज्यपाल से CBI जांच की मांग की

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के कुशल मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विदित हो पिछले माह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के परिणाम घोषित हुए। इस परिणाम मे भारी भ्रष्टाचार सामने आया। लोक सेवा आयोग के चेयरमेन टामन सोनवानी के बेटे व भतीजे इसी तरह अन्य अधिकारी, राजनेता व्यापारी के परिजनो की भर्ती पैसा लेकर की गयी। 2019 -21 की मध्य की भर्तियां विवादित रही है। इस प्रकार की अन्य भर्तियों की सूचीबद्ध कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल से शीघ्र सीबीआई जांच की मांग की है।

जिला भाजपा अध्यक्ष, ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा राज्य सरकार भ्रष्ट्राचार में डूब चुकी है सरकार के कई अधिकारी जेल में है! कई अधिकारी, व्यापारियों, राजनेताओं के परिजन अधिकारी बन रहे है! युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की न्यायिक जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि गरीब सामान्य परिवार के लोग रोजी-मजदूरी कर खेत भूमि गिरवी रखकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। वह छात्र, युवा मेहनत भी करता है वर्षों की मेहनत का जब परिणाम सामने आना होता है।
ऐसे में पूंजीपति, रसूखदार अधिकारी, नेताओं के परिजनों को उपकृत किया जाता है बेटा भतीजा एक ही परिवार के दो दो लोगो का एक साथ परीक्षा में चयनित होना, सरनेम छिपाकर परीक्षा परिणाम जारी करना संदेहास्पद है।

भाजपा युवा मोर्चा न्यायिक जांच की मांग करती है, तब तक चयनित अभ्यर्थियों की प्रतिनियुक्ति पर भी रोक लगे! जिससे पारदर्शिता हो और सही छात्रों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सके.

कलेक्ट्रेट घेराव व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला मंत्री उपासना साहू, जयप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष सुपेला रूपराम साहू, जिला प्रवक्ता संजय सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री विशालदीप नायर, महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल शाही, सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, प्रचार मंत्री राहुल झा, चन्दन यादव, कार्यालय मंत्री उमेश वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी, केशव पासवान, प्रियेश दुबे, केंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, खुर्सीपार मंडल प्रशांत कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मेश्राम, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रितुराज शर्मा, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र निर्मलकर, जामुल मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, खुर्सीपार मंडल महामंत्री मनीष चौधरी व विनय मानिकपुरी, जामुल महामंत्री अनूप राय, अभिषेक पाण्डेय, कृष्णकांत द्विवेदी, पियूष अग्निहोत्री, रोहित दुबे, अजय साहू, खिलावन देवांगन, अभिषेक शर्मा,विकास ठाकुर, जोनाथन जोना, एम रवि, एम प्रभाकर, रतन शर्मा, उदय गुप्ता, यश सोनी, सतेंद्र सोनकर, नोहर साहू, अंकित तिवारी, मेहुल ठाकुर, प्रेमशंकर, मनोज देवांगन, दुर्गेश चौधरी, रामप्रवेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – पैसे के लिए मां का कत्ल: इलाज...

पैसे के लिए मां का कत्ल क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में एक बुजुर्ग महिला के हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने...

राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा...

राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा मतदान कांकेर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए पहले चरण के मतदान के बाद...

CG – शादी का झांसा देकर रेप: मेट्रोमोनियल साइट...

शादी का झांसा देकर रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में बीती रात कांपी धरती: 2 बार भूकंप...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। 12 मिनट के अंतराल दो बार धरती कांपी। जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा,...

ट्रेंडिंग