पार्षद राकेश साहू ने किया डस्टबिन का वितरण, कहा – नगर को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

उतई। नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 3 के युवा पार्षद राकेश साहू ने अपने पार्षद निधि से स्वस्थ भारत मिशन के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाते हुए अपने वार्ड के सभी घरों में गीला व सूखा कचरा रखने के लिए डस्टबिन का वितरण किया। पार्षद राकेश साहू ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसी कारण डस्टबिन का वितरण किया गया।

इस दौरान वार्ड के पार्षद राकेश साहू, शुभम बंभोले, राजा यादव, चिंटू नोरके, रोहित यादव अमित यादव, सुमित यादव, ओम प्रकाश ठाकुर, आदित्य राठौड़, किशन साहू, सगर देवांगन, खुमान निषाद,रुद्र साहू, बाबा साहू, डोरेमॉन, भोजराज, रुशांक साहू, धैर्य साहू, पुर्वी साहू,मौली साहू राकेश यादव आदि मौजूद थे।

Exit mobile version