महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की दीं शुभकामनाएं: वैशाली नगर में हल्दी-कुमकुम का आयोजन, पार्षद स्मिता ने कहा-सनातनी संस्कृति में यह अखंड सौभाग्य का प्रतीक, पर्यावरण संरक्षण के लिए उपहार में दिए पौधे

भिलाई। इन दिनों विभिन्न महिला संगठनों द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड 20 की पार्षद स्मिता दोडके के नेतृत्व में भी आज साई मंदिर वैशाली नगर मे हल्दी कुमकुम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर उपहारस्वरूप श्रृंगार सामग्री भेंटकर अखंड सुख व सौभाग्य होने की शुभकामनाएं दीं। पार्षद स्मिता ने कहा कि हल्दी-कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इससे सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। वहीं महिलाओं को परंपरा निभाने के साथ ही एक-दूसरे को जानने और समझने का मौका भी मिलता है। मेलजोल बढ़ने से नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पौधों का वितरण भी किया गया। इसमें विभिन्न समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन के लिए पार्षद स्मिता दोडके की सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...