पार्षद के घर सजा था जुए का फड़, पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दी दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा कैश जब्त

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के घर जुएं का फड़ सजा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पार्षद के घर छापामारा। इस रेड कार्रवाई में 10 लाख से अधिक रकम बरामद कर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

जिले में अवैध रूप से जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने व आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में सायबर सेल राजनांदगांव, कोतवाली थाना की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

टीआई सत्यनारायण देवांगन ने बताया, मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता अपने घर में अवैध रूप से जुआ खिला रहा है। इस सूचना पर राजेश गुप्ता उर्फ चंपू गुप्ता के घर रेड कार्रवाई की गई, जहां 6 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ताशपत्ती, 10,05,500 रुपए नगदी एवं 05 मोबाइल जब्त किया गया। मौके से मकान स्वामी पार्षद राजेश गुप्ता उर्फ चंपू एवं मोहम्मद इरफान उर्फ भुरू भाग गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...