BJP की दूसरी लिस्ट के बाद कांग्रेस की सूची का काउंटडाउन शुरू: कुमारी शैलजा ने रायपुर में ली मीटिंग… 13 को दिल्ली में CEC की बैठक के बाद जारी होंगे 40 सीटों पर नाम? 90 सीटों पर सिंगल नाम तय!

  • बैठक में CM बघेल, डिप्टी CM सिंहदेव हुए शामिल
  • 13 अक्टूबर से प्रथम चरण के लिए नामांकन होंगे शुरू
  • 13 अक्टूबर को ही दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक
  • 40 नामों की लिस्ट कांग्रेस 14-15 अक्टूबर तक कर सकती है जारी
  • 90 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के सिंगल नाम किए तय: रिपोर्ट्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आचार सहिंता लगने के बाद भाजपा ने अपमी दूसरी सूची जारी की है। अब सभी को कांग्रेस के सूची का इंतजार है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी रायपुर पहुंची। वे प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुई। यह बैठक सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर मंथन हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि फाइनल स्टेज की तैयारी है। पूरी कोशिश होगी कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट मिले।

उन्होंने ने आगे कहा, भाजपा की सूची लीक होना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। कार्यकर्ता और पार्टी दोनों हताश है। जनता 15 साल के कुशासन को भूल ही नहीं है। फिर से उन चेहरों को उतारा गया है। प्रभारी कुमारी शैलजा के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों ने उनके सामने प्रदर्शन किया। जहां बिल्हा और भाटापारा के संभावित उम्मीदवार के समर्थकों ने मांग की। बिल्हा से राजेंद्र शुक्ल के समर्थकों ने नारेबाजी की। तो वहीं भाटापारा से सुनील माहेश्वरी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर कहा जा रहा है कि, कांग्रेस की पहली सूची 14 अक्टूबर को जारी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि, 13 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद पहली सूची में 40 नाम जारी किए जा सकते हैं। रविवार को ही सीएम हाउस में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रखी गई थी। CWC की बैठक से पहले हुई कांग्रेस की यह बैठक बहुत अहम मानी जा रही है। इस बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के सिंगल नाम तय कर लिए हैं। इन्हीं नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

चर्चा है कि, कांग्रेस की पहली सूची में लगभग 40 नाम जारी किए जाएंगे। जिसमें सीएम भूपेश बघेल समेत मंत्रियों के नाम होंगे। इसके साथ ही पहली सूची में उन 13 सीटों पर भी उम्मीदवार रखे जाएंगे जिन पर बीजेपी का कब्जा है। पहली सूची जारी होने के एक सप्ताह के भीतर दूसरी सूची आने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब तक 6 बार से अधिक हो चुकी है। जिसमें आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा।