डिप्टी CM सिंहदेव के पैलेस के पास कुंए में मिले कपल के शव… खुदकुशी या हादसा? लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे दोनों

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार देर शाम कपल की लाश मिली है। दोनों की लाश कुंए में तैरते मिली है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस के पास स्थित कुएं में एक महिला और पुरुष का शव मिला है। लाशों को आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला खुदकुशी का है या हादसा है ये जांच का विषय है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा पैलेस और कोठीघर की दीवार के पास स्थित कुएं में बारिश का पानी भरा हुआ है। कुएं का इस्तेमाल नहीं होने से आसपास के लोग उसमें कचरा फेंकते हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने देखा कि कुएं में महिला और पुरुष का शव मुँह के बल पड़ा हुआ है। पैलेस के पास शवों के मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी सहित ASP विवेक शुक्ला और SDOP अखिलेश कौशिक भी पहुंच गए। रात में ही दोनों के शवों के कुएं से बाहर निकाला गया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। कुएं में मुंडेर नहीं है, ऐसे में दोनों की गिरकर मौत होने की आशंका है।

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों कचरा बीनकर अपना जीवन चलाते थे और शराब के आदी थे। ऐसे में दोनों के नशे की हालत में कुएं में गिरने या फिर खुदकुशी करने की आशंका है। अक्सर नशे में दोनों के बीच विवाद भी होता था। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि कुएं में मुंडेर नहीं है। उसी कुएं में महिला-पुरुष की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव एक दिन पुराने लग रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : हटरी बाजार में पुलिस की रेड,...

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के...

श्रम संहिता वापस लेने की मांग, 9 जुलाई को...

रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता में श्रम संहिता वापसी सहित 23 सूत्रीय मांगों पर मजदूर किसानों की देशव्यापी हड़ताल के...

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...