मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, प्रदीप साहू, टीलेश्वर साहू सहित साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...