Raipur News : रूम हीटर से घर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग, मौके पर ही मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां घर में लगी भीषण आग में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता की ज़िंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बुजुर्ग घर में अकेले थे, जबकि उनका बेटा बाहर से ताला लगाकर काम पर गया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने पर अंदर फंसे बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे। पड़ोसियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बाहर से ताला लगे होने के कारण दरवाजा नहीं खुल पाया।

घटना की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। आग बुझाए जाने तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...