छत्तीसगढ़: चचेरे भाई ने ही लूट ली अस्मत: 12 साल की लड़की को फोन कर के बुलाया घर… अपहरण कर ले गए सुनसान जगह… पहले चचेरे भाई ने किया रेप फिर 2 दोस्तों ने लूटी आबरू

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की का चचेरा भाई ही मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लड़की को कॉल कर घर से बाहर निकलने के लिए कहा.

लड़की जैसे ही बाहर निकली, उसे जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां पहले खुद रेप किया. उसके बाद आरोपी के 2 दोस्तों ने भी लड़की से रेप किया. इसके बाद उसे बदहवास हालत में छोड़ दिया. इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव थाने में मामले की शिकायत की.

पत्थलगांव के एसडीओपी मयंक तिवारी ने शनिवार को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप की लिखित शिकायत उसके परिजनों ने की. परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम लड़की को उसके चचेरे भाई ने कॉल कर घर से बाहर बुलाया.

इसके बाद उसका अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गया. उसके साथ दो दोस्त भी थे. पहले चचेरे भाई ने लड़की से दुष्कर्म किया. इसके बाद 2 दोस्तों ने भी रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

एसडीओपी तिवारी ने बताया कि लड़की खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है. परिजनों की शिकायत के आधार पर ही तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं.

शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है. इधर पीड़िता से भी बयान लेने की कोशिश की जा रही है. घटना की वजह से पीड़िता पैनिक हो गई है. कुछ भी कहने से घबरा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की धमकी भी दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...