रायपुर। बिरगांव नगर निगम के युवा गौ सेवक पार्षद डिकेंद्र सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर मां बंजारी उज्जवल गोरक्षण केंद्र में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का श्रृंखला बनाकर गौ माता को खिलाया गया। गौ सेवक पार्षद के जन्मदिन के अवसर पर यह संदेश गौ माता के लिए दिया गया कि सड़क पर घूम रहे गौ माता को अच्छे, स्वादिष्ट और हरी-भरी चीज खिलाएं, ताकि गौ माताओं का फूड प्वाइजन से मृत्यु ना हो।
युवा गौ सेवक डिकेंद्र सिन्हा ने कहा कि लोग अपना जन्मदिन फिजूल खर्च करके ना मनाएं। जन्मदिवस ऐसे ही गौ सेवा मानव सेवा जैसे बेजुबान जानवरों के प्रति खर्च कर मनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, पार्षद संतोष साहू, रियाज खान, राजू रुक्मणी सिन्हा के साथ युवा साथी राकेश गेंदले, राजा वर्मा, गुलशन बंजारे, मनीष सेन, सतीश साहू, लविन बंजारे, सनी गोल्डी, सुनील, सागर, रोहन, नंदू, सचिन, प्रियांशु एवं आर्टिस्ट भाई हिरेंद्र सिन्हा की कलाकारी से यह श्रृंखला तैयार हुआ।