छत्तीसगढ़ में गौकशी: राजधानी रायपुर के एक घर में गौवंश का बनाया जा रहा था मास… पुलिस ने मारा छापा, हिंदू संगठनों ने किया सड़क जाम, SP ऑफिस के घेराव का आह्वान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मोमिन पारा में गोकशी का मामला सामने आया है। यह एक घर में बड़े लेवल पर गौवंशो का मास बनाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने गौ सेवकों और हिन्दू संगठनों के साथ संदिग्ध के घर में छापा मारा। मौके से गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े टुकड़े और रस्सियां मिली है। तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। इसके साथ ही फर्श पर खून फैला हुआ था।

मिली जानकरी के अनुसार, पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है। छापे के दौरान पुलिस को खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी भी मिली है। वहीं मामले में पुलिस ने संदेही को हिरासत में ले लिया है। इस मामले के बाद से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठन के नाराज सदस्यों ने देर रात की सड़क जाम कर हंगामा किया।

विश्व हिन्दू परिषद्-बजरंग दल ने इस मामले में SP ऑफिस घेराव का आह्वान किया है। पोस्टर जारी कहा कि, “रायपुर के मोमिनपारा में जेहादियों द्वारा खुल्लेआम शहर के बीचो-बीच गौ माता को काट कर बेचे जाने के विरोध में रायपुर एसपी का घेराव किया जाएगा।” शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे संगठन से जुड़े लोग घड़ी चौक में एकत्रित होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...