HMP वायरस का असर: छत्तीसगढ़ में मास्क पहनना अनिवार्य, गाइडलाइन जारी… AIIMS में होगा टेस्ट, जानिए सावधानी के लिए क्या करें और क्या न करें?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क पहनने की गाइडलाइन जारी की है। यह गाइडलाइन अब छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों और चिकित्सा अधिकारियों को भेजी गई है। कोरोना महामारी के दौरान जैसी स्थिति थी, वैसी ही स्थिति अब फिर से देखने को मिल रही है। राज्य में HMPV वायरस के कारण संक्रमण फैलने की आशंका है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय ने सभी मेडिकल कॉलेज, जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अस्पताल अधीक्षकों और सिविल सर्जन को नई गाइडलाइन भेजी है। गाइडलाइन के मुताबिक, HMPV एक सांस से जुड़ा वायरस है, जो सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। इस समय भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात में HMPV के कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए जांच और इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या करें और क्या न करें

  • साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई है।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
  • बिना धुले हाथों से आंख, मुंह या नाक न छूने को कहा गया है।
  • बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
  • खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखने की सलाह दी गई है।
  • सांस संबंधी किसी भी बीमारी के लक्षण महसूस होने पर घर पर रहकर आराम करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि HMPV वायरस की जांच रायपुर एम्स में की जाएगी। जांच के लिए आरटीपीसीआर, एंटीजन और सेरोलॉजी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, मरीजों को हाइड्रेटेड रखने, आराम देने और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसे उपचार की व्यवस्था रखने के लिए अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी में आने वाले मरीजों और पहले से भर्ती मरीजों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले मामलों का रिकॉर्ड रखें और उनका टेस्ट करवाएं। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी अस्पतालों को सतर्क किया गया है और मरीजों की देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...