स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: कर्मचारी कर रहे रहे थे काम, चिमनी गिरने से 6 लोग दबे… 1 की मौत, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रामबोर्ड गांव में स्थित कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में चिमनी गिरने से 25 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों के मरने की खबर है। मामला सरगांव थाना इलाके का है। प्लांट मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाके में स्थित है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और दब गए। घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हालांकि, प्लांट प्रबंधन से अंदर के हालातों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...