CG में नक्सलियों की कायराना करतूत: एक ही दिन में दो लोगों का मर्डर… नारायणपुर में ठेकेदार और सुकमा में बिजली मिस्त्री की हत्या

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना करतूत को अंजाम दिया है। पुलिस मुखबिर और ग्रामीणों से पैसे लूटने के आरोप में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए लाश को बीच सड़क पर फेंक दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। वहीं इस हत्या के बाद से क्षेत्र में खौफ व्याप्त है। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का रहने वाला था। नक्सलियों ने इसे गांव से अगवा किया था। इसे इलाके के जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया।

वहीं नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने दिनदहाड़े नल जल योजना के ठेकेदार की हत्या कर दी है। ठेकेदार का ओरछा इलाके में सी मार्ट के आगे जनपद पंचायत के पास काम चल रहा था। बुधवार को नक्सली पहुंचे और ठेकेदार को गोली मार दी। अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...