CRIME NEWS : मकान मालिक के बेटे ने युवती से किया दुष्कर्म, किराए के मकान में रहती थी दो बहनें, अब सलाखों के पीछे आरोपी

रायपुर. राजधानी रायपुर में रेप का मामला सामने आया है, जहां मकान मालिक के बेटे ने अपनी किराएदार युवती के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष सेन की मां का गुढ़ियारी इलाके में घर है, जहां उन्होंने दो बहनों को कमरा किराए से दिया है. 25 जून की दोपहर आरोपी ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है. वह मौका देखकर जबरन घर में घुस गया. घर पर पीड़िता अकेले थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठा लिया. आरोपी मनीष ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. युवती के विरोध और चीखने की आवाज सुनकर पीड़िता की बहन पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भाग निकला.

घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद गुढ़ियारी थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 32 वर्षीय आरोपी मनीष सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...