भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाभ: विश्वास यात्रा में हजारों की संख्या में जुड़े युवा और बुजुर्ग… महिला ने MLA को खिलाया शरद पूर्णिमा का खीर

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनसंपर्क के लिए विश्वास यात्रा कर रहे हैं। उनकी ​विश्वास यात्रा को जनता का खूब सपोर्ट मिल रहा है। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और बड़े बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं। इससे ये समझ आता है कि, विधायक यादव को जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। शनिवार को विधायक यादव की विश्वास यात्रा खुर्सीपार के दो वार्ड में निकाली गई। सुबह वार्ड 50 शास्त्री नगर और शाम को वार्ड 43 बापू नगर में विश्वास यात्रा निकाली गई। ​कांग्रेस का झंडा लेकर हजारों की संख्या में देवेंद्र यादव की यात्रा से जुड़ते गए और कदम से कदम मिलाकर ​जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते चले गए।

विधायक यादव भी लगातार लोगों से मिल रहे। आज भी विधायक यादव हर घर जाकर लोगों से मिले। बड़े बुजुर्गों माताओं और बहनों को प्रमाण कर आशीर्वाद लिया। जनता ने भी उन्हें खूब प्रेम और आशीर्वाद दिया। वहींएक बुजुर्ग ने विधायक को आशीर्वाद देकर कहा कि आप ही हमारे नेता नहीं आप हमारे बेटा है। जीत आप की पक्की है। पूरा खुर्सीपार आप के साथ है। विधायक यादव जब यात्रा कर रहे थे, तब लोग खुद अपने घर से निकल कर उनके आने का इंतजार करते रहते। उनके लिए ​पूजा की थाली सजाकर रखते। इसी बीच एक घर में एक महिला ने विधायक देवेंद्र यादव को अपने हाथों से शरद पूर्णिमा का खीर भी खिलाया।

लोगों ने कहा, हर घर हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। जनता ने विधायक से कहा कि “पहले वार्ड में पानी के लिए विवाद होता था। टैंकरों से पानी सप्लाई होती थी। लोग कैमिकल युक्त पानी पीते थे। आज पानी की समस्या ही विधायक यादव ने समाप्त कर दी। अब हर घर में नल लगाया गया है। जहां टंकियों से शुद्ध पानी लोगों के घरों में आ रहा है। खुर्सीपार क्षेत्र में अब लगातार क्षेत्र की सफाई होती है। बाबा बालक नाथ मंदिर और आसपास क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, तालाब सौंदर्यीकरण किया गया है। इसी प्रकार खेल मैदान से लेकर कई ​सुविधाएं भी बनाई गई। हर गली सड़क नाली ​को बनाया गया है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग