दुर्ग में कन्या महाविद्यालय पहुंची दाई-दीदी क्लिनिक… 100 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का उठाया लाभ

दुर्ग। दुर्ग निगम अंतर्गत कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं शिविर के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 13 मोहन नगर में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,दाई-दीदी क्लिनिक के माध्यम से विशेष कैम्प के तौर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविधालय में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नगर निगम दुर्ग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक को विशेष रूप से महाविद्यालय की शिक्षिका एवं छात्राओं के लिए लगाया गया।

जहां महिला चिकित्सक एवं महिला स्टाफ द्वारा महाविद्यालय के छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,शिविर पर महिला चिकित्सक होने से महाविद्यालय की छात्राओं ने निःसंकोच अपनी समस्या बताई. जिस पर उपस्थित डॉ. श्वेता कृपलानी द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में मौजूद रहें ए.पी.एम मनीष यादव डॉक्टर – डॉ. श्वेता कृपलानी,लैब टेक्निशियन राजेश्वरी सिन्हा नर्स-चंद्रकला फार्मासिस्ट विधि साहू शिविर पर उपस्थित रहे।

इस शिविर के माध्यम से महाविद्याल के कुल 104 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जिसमे कुल 68 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने लैब टेस्ट के माध्यम से अपना ब्लड जांच करवाया जिसमे 10 ब्लड ग्रुप एवं 30 हीमोग्लोबिन जांच छात्राओं का किया गया तथा 06 शिक्षकाओं ने थाइरॉइड प्रोफाइल एवं 12 विटामिन, D3 जांच करवाया। कुल 99 छात्राओं को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गयी और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया। इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीतू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा, तथा इसी प्रकार प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किए जाने हेतु सुनिश्चित किया गया।

शिविर के अवसर पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महा विद्यालय में लगा एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर,99 छात्राओ को निशुल्क दवाइया उपलब्ध करवाई गई।कॉलेज के कर्मचारी व छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान डॉ. श्वेता कृपलानी ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए एवं नियमित रूप से परीक्षण कराते रहना चाहिए।साथ ही शिविर के माध्यम से विद्यालय के 104 छात्राओं व शिक्षकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। यह जानकारी जनसंपर्क विभाग से राजू बक्शी ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने : मुकेश...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक रिकेश सेन पर निशाना...

स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन समिति का निर्वाचन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी...

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को उनका रायपुर दौरा...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...