डेली नीड्स शॉप में युवा नेता की दादागिरी: उधारी में मांग रहे थे सामान, नहीं दिया तो कर दी पिटाई, पुलिस ने मथुरा, सन्नी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

भिलाई। उधारी देने से मना किया तो युवा नेता को गुस्सा आ गया। गुस्सा इतना तेज कि दुकान संचालक की पिटाई कर दी। मामला कैंप इलाके का है। जहां दुकान संचालक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 307, 323, 34,506 के तहत कार्रवाई किया है। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी-2, 20/22 जवाहर नगर वैशाली नगर निवासी राम मोहन साहू ने शिकायत किया है कि सुभाष चौक कैम्प 1 में डेली निड्स की दुकान है। 20 मई की रात को दुकान में संग्राम चौक कैम्प-1 निवासी संतोष शर्मा उर्फ मथुरा, कैम्प 1 दीपक सिंह, आजाद मोहल्ला गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी हंस (युवा नेता) आकर सामान लिया।
उसके बाद पेटीएम से रुपए का ट्रांसफर किया। लेकिन रुपए खाता में नहीं पहुंचने पर सामान उधारी देने से मना कर दिया। इसी बात से आक्रोश में आकर तीनों युवकों ने पीड़ित पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। भाई काजू राम साहू विवाद में बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट कर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों को तुरंत गिरफ्तार किया। वहीं मथुरा आदतन बदमाश है। आरोपी मथुरा के निशानदेही पर दाक्षु बाड़ी से चाकू बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...