दल्ली राजहरा पालिका सख्त : बड़े बकायेदारों को नोटिस थमाते किए नाम सार्वजनिक… पालिकाधिकारी ने कहा- वेतन सहित विकास कार्य हो रहे प्रभावित… 48 बकाएदारों से लेने हैं 39.09 लाख

भिलाई। दल्ली राजहरा नगर पालिका ने बकायेदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस थमाया है। वहीं बकाएदारों के नामों को भी सार्वजनिक किया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नगर के 48 बड़े संपत्ति कर व समेकित कर बकायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिन पर प्रॉपर्टी टैक्स की राशि बकाया है। 5 से 10 वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बार-बार बिल नोटिस व डिमांड नोटिस जारी की चुकी है। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी बकायादारो द्वारा जवाब नहीं दिया गया है।

सभी वार्डों में विशेष शिविर लगाकर टैक्स जमा करने अपील की गई। इसके बाद भी सके इसके बावजूद भी बकायादारों ने राशि जमा नहीं की तो पालिका प्रशासन ने 2001-02 से 2020-21 तक के बकाएदारों की सूची तैयार की गई है।

पालिकाधिकारी साहू ने बताया कि राजस्व वसूली शत प्रतिशत नहीं होने से वेतन भुगतान सहित अन्य विकास कार्य लंबित हो रहे हैं। बकाएदारों को जल्द राशि जमा करने नोटिस दिया गया है। जमा नहीं किए जाने पर नियमानुसार और भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ये हैं बकाएदार :-

अध्यक्ष शहीद अस्पताल समिति दल्ली राजहरा राशि रुपए 1127897, नवीन कथूरिया/गुलाबचंद 445639, झुनमुन गुप्ता/ रामजी गुप्ता 344251, हरिशंकर तिवारी/स्व. राधेश्याम तिवारी 334651, गजेंद्र भारद्वाज/एस भारद्वाज 296136, बलबीर सिंह बग्गा/स्व. भरत सिंह बग्गा 229663,जगदीश जयसवाल/ स्व. रूपनारायण 159813, राधेश्याम तिवारी/ रामसाय तिवारी 74203, मनीष सिगरौल स्व. शिवनाथ 46698, बिहारीलाल मनमानी/ स्व. आरसी मनमानी 39100, कमलजीत सिंह/सेवा सिंह 33152, जयराम दास/लीला दास 32357, ताराचंद/पारसमल 32039, कन्हैयालाल/बृजलाल 29569, जसविंदर सिंह/सतनाम सिंह 29452, नवरत्न जैन/जोधराज जैन 29229,

शांतिलाल मोहंती/बीएस मोहंती 28917, रूपचंद जैन/इंदरचंद जैन 27713, दुर्गा प्रसाद/ रामसूरत यादव 27452, प्रीतपाल कौर/स्व. अमरजीत सिंह 26375, एसपी पारख/पीएस पारक 26241, चुन्नीलाल यदु/शिवदयाल 26043, एनआर चौधरी/ एसएस चौधरी 23059, रणजीत सिंह/स्व. गुरदयाल 22792, मनमोहन शर्मा/मौजू शर्मा 22757, मोहनलाल जैन/स्व. माणिकलाल 20962, तनु प्रसाद यादव/ स्व. आनंदी प्रसाद 20141, महावीर प्रसाद मिश्रा/केके मिश्रा 19387, युद्धनंदन सिंह/ मुख्लाल सिंह 19218, हरभजन सिंह/स्व. संपूर्ण सिंह 19134, प्रकाश कौर/स्व. बाबा सिंह 18000, फुलो देवी/ स्व. रूपनारायण 17887, दयावती/स्व. रतनलाल 20934, नगीना सिंह/ स्व. महादेव सिंह 17757, एस शिवास्वामी/ एके स्वामी 17757, माना प्रसाद यादव/स्व. आनंदी प्रसाद 17713, कावेरी मंज/स्व. के मंज 17645, गीता शर्मा /सुरेंद्र शर्मा 17645, रूपचंद जैन/ स्व. चुन्नीलाल 17415, देवी प्रसाद गुप्ता/ फूलचंद 17221,

केएमजॉर्ज/केएम जोसेफ 16572, रमेश कुमार जैन/ मानकलाल जैन 16519, जी कौंडिया/ वैलरूती 15733, राजेश प्रसाद/फूलचंद 15592, इमरती देवी/गोपाल चंद 15512, महेंद्र कुमार कुरेटी/स्वर्गीय सुखदेव 14223, अच्छेलाल जायसवाल/ केशव प्रसाद जसवाल 10623, शेखर सिन्हा/हनुमान सिन्हा 10972 हैं। इन 48 बड़े बकायादारो से संपत्ति कर व समेकित कर की राशि 39 लाख 9 हजार 760 रुपए लिए जाने हैं।

Exit mobile version