सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ की डांसर की मौत: प्रोग्राम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे घर, बेलगाम ट्रक ने रौंदा… 30 मीटर तक घसीटा… दुर्ग की एक युवती की चली गयी जान, दो घायल

डेस्क। बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक डांसर की मौत हो गई है। जबकि, 2 घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में आज अहले सुबह सड़क हादसे में एक डांसर की मौत हो गई। हादसे में उसकी एक साथी डांसर और युवक गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों गोवर्धन पूजा में डांस प्रोग्राम कर के बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के जगदीशपुर थाना इलाके के गणपत टोला गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर बाइक को 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद वो फरार हो गया। घटना के बाद डांसर और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डांसर की मौत हो गयी है।

वहीं, इस घटना के मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के देवढ़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव की कान्हा की बेटी नगमा (16) के रूप में हुई है। वह पेशे से डांसर थी। अक्टूबर महीने में ही शाहपुर के नैना आर्केस्ट्रा में डांस सीखने आई थी। दूसरी डांसर रोशनी कुमारी (27) भी छत्तीसगढ़ से ही है। वो दुर्ग जिले के खेरागढ़ गांव की रहने वाली है। उसके पिता का नाम गोपीचंद है।

इसके साथ ही घायल युवक देवनाथ सिंह (35) पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम भगवान सिंह है। रोशनी कुमारी डांसर है जबकि देवनाथ सिंह ऑर्केस्ट्रा में बैंड बजाने का काम करता है। घायल युवक देवनाथ सिंह के पिता भगवान सिंह ने बताया किमोथी गांव में गोवर्धन पूजा को लेकर प्रोग्राम था। जिसमें चार नर्तकी समेत पूरी टीम गई हुई थी।

देवनाथ शाहपुर से अपने नैना ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम कर रही रोशनी कुमारी और नगमा को डांस करने के लिए मंगलवार की शाम बाइक से अपने गांव लेकर आया था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद बुधवार की सुबह जब बाइक से दोनों को शाहपुर छोड़ने के लिए जा रहा था। उसी दरमियान गणपत टोला के पास बेलगाम ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंदते हुए करीब तीस मीटर तक घसीटा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...