तलवार लेकर गणेश विसर्जन: हाथ में तलवार लहराते हुए लड़कें कर रहे थे DJ के सामने डांस, 4 के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई, इनमें से 3 की उम्र 25 साल से कम, देखिए ये वीडियो

भिलाई। आज दुर्ग पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये चारों लड़कों पर आरोप है कि इन्होंने तलवार निकाला है। पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक की ओर से बताया गया है कि, वीडियो भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। जहां गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। तभी विश्व बैंक कॉलोनी के पास रहने वाले लड़के विसर्जन में तलवार लेकर नाचने लगे।

इनमें से एक ने वीडियो स्टेटस में डाल रखा था। तलवार लेकर लहराने वाले 27 वर्षीय महेंद्र पिता नरेश कुमार साहू, 22 साल के इरफान पिता रज्जू, 18 साल के रोहित पिता टेरेंस रिजारियो और 19 साल के देवेंद्र पिता चेतराम महिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। वहीं आयोजन समिति को नोटिस जारी किया गया है।

*

*-महेंद्र साहू पिता नरेश कुमार साहू उम्र 27 साल पता विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर भिलाई 3
*-इरफान खान उर्फ रज्जू पिता याकूब खान उम्र 22 साल सेक्टर 01 तालाब के नीचे विश्व बैंक कॉलोनी थाना पुरानी भिलाई
रोहित रिजारियो पिता टेरेंस रिजारियो उम्र 18 साल विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर भिलाई 3
देवेंद्र महिपाल चेतराम महिपाल उम्र 19 साल पता विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 03