CG – बहू ने सास को गर्म तवे से मारा: सास ने खाना बनाने में देरी की… तो बहू को आ गया गुस्सा… गर्म तवे से कर दिया हमला, थाने पहुंचा मामला

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक परिवार में घरेलू विवाद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक बहू ने अपनी सास पर गर्म तवे से हमला कर दिया। इस घटना से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण खाना बनाने में देरी बताया जा रहा है। सास का आरोप है कि बहू उसे ताने मारती है। गाली-गलौज करती है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मंजू मिश्रा ने शिकायत में बताया कि, वो अवंती विहार इलाके में रहती है। जून 2024 से अपने बेटे विकास कुमार मिश्रा के साथ रह रही है। बहू सपना मिश्रा को यह बात पसंद नहीं है। वह छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर विवाद करती रहती है। 5 सितंबर को सुबह मंजू मिश्रा किचन पर खाना बना रही थी।

इस दौरान पीछे से उनकी बहू आ गई। उसने अपनी सास को खाना देरी से बनाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वह अश्लील गाली गलौज करने लगी। जब सास ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। तो बहू ने सास का गला पकड़कर गरम तवे पर मार दिया। जिससे सास की जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।