बेटी की होने वाली थी शादी, उसके पहले ही सास दामाद संग फरार… लाखों की नकदी और ज्वेलरी लेकर भागी… सदमे में दुल्हन

बेटी की होने वाली थी शादी, उसके पहले ही सास दामाद संग फरार

भिलाई Times डेस्क। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी की शादी से ठीक पहले सास ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 16 अप्रैल को युवती की शादी तय थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मां ने दामाद को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और दोनों मिलकर लाखों की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना से लड़की के परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने मडराक थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब महिला व होने वाले दामाद दोनों की तलाश कर रही है।

सास और दामाद फोन पर करते थे प्यार भरी बातें
दरअसल अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ के रहने वाले जितेंद्र कुमार बाहर रहकर अपना कार्य करते हैं। गांव में उन की पत्नी अपना देवी परिवार को संभालती हैं। जितेंद्र ने अपनी बेटी शिवानी की शादी छर्रा क्षेत्र के रहने वाले राहुल के साथ तय की थी। शादी 16 अप्रैल को होनी थी और दो तारीख को परिवार ने पीली चिट्ठी भी भेज दी थी। उधर शादी जब से तय हुई तब से होने वाला दामाद राहुल अपनी सास अपना देवी से फोन पर लंबी-लंबी बातें किया करता था।

दामाद के साथ फरार हुई सास
यह बात परिवार के लोगों को मालूम थी और कई बार अपना देवी को परिवार वालों ने टोका भी था। लेकिन अपना देवी लगातार राहुल से बातचीत जारी रखी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में व्यस्त हो गए। घर में शादी के लिए जितेंद्र ने ज्वेलरी और कैश अलमारी में लाकर रखा हुआ था। 6 तारीख को अपना देवी घर का पूरा कैश व ज्वेलरी करीब 2.5 लाख रु व 5 लाख की ज्वैलरी अलमारी से लेकर चुपचाप अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई।

परिवार को जब मालूम हुआ तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने जब उनको ढूंढने का प्रयास किया तो वह कहीं नहीं मिले और फोन पर कह दिया कि अब वह वापस नहीं आएंगे। अपनी माँ के होने वाले पति के साथ गायब होने की जानकारी पर शिवानी सदमे में आ गई और उसी दिन से बीमार पड़ी है। परिवार के लोगों ने थाना मडराक में उनके गायब होने की तहरीर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...