सेक्टर-5 में महाप्रभु जगन्नाथ के रथ का भव्य स्वागत: दया सिंह के साथ भाजपा पार्षदों ने सेक्टर-5 चौक में की महाआरती, श्रद्धालुओं में बांटे हलवा और देशी घी के लड्‌डू का महाप्रसाद

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में रथों की शोभा देखते ही बनती है। भिलाई में महाप्रभु जगन्नाथ के रथ का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ भाजपा के सभी पार्षदों ने महाप्रभु के रथ का भव्य स्वागत किया। सेक्टर-5 चौक में सभी पार्षदों ने पहले महाप्रभु की महाआरती की। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, कोरोनाकाल के बाद इस साल भव्य आयोजन हो रहा है। इसलिए भाजपा के सभी पार्षदों की मौजूदगी में भव्य स्वागत के साथ-साथ महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि, महाआरती के बाद 101 किलो हलवा का महाप्रसाद का भोग लगाया गया।

वहीं 101 किलो देशी घी के लड्‌डू का प्रसादी वितरण किया गया। महाप्रभु के भोग के बाद प्रसाद को श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। मिनी इंडिया में यह आयोजन पुरी के जगन्नाथ की तरह भव्य होता है। हम आने वाले वर्ष में इसे और भी भव्य तरीके से करेंगे।

महाप्रसादी वितरण के दौरान भाजपा पार्षद श्यामसुंदर राव, महेश वर्मा, वीणा चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, गिरीजा बंछोर, विनोद चेलक, चंदेश्वरी बांधे, राजकुमार जायसवाल, नोहर वर्मा, सहपरिवार, भोला साहू, सरिता बघेल, संजय सिंह, समेत अन्य भाजपा पार्षद शामिल हुए हैं। वहीं बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने इस पुण्य काम में शामिल होकर अपनी सहभागिता दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...