भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और संगठन महामंत्री पवन साय से दया सिंह ने की मुलाकात… बाबा की बारात के लिए दिया आमंत्रण; इस बार 151 झांकी होंगी शामिल

  • भिलाई खुर्सीपार से निकलने वाली बाबा की बारात में शामिल होने का दया ने दिया न्यौता
  • बाबा की बारात में शामिल होने का दिया आश्वासन
  • कई विषयों पर दया की हुई चर्चा

भिलाई। भिलाई में 18 फरवरी को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए न्यौता देने का काम शुरू हो गया है। भोले की बाबा बारात के लिए बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात कर न्यौता दिया है। दया सिंह ने दोनों प्रमुख नेताओं से आग्रह किया है कि वे भिलाई के इस सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल हो। उन्होंने दया के आमंत्रण को स्वीकारा है। कहा है कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि भोले बाबा की बारात में शामिल हो। दया सिंह की पीठ दोनों नेताओं ने थपथपाई है। इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी है। पूरी टीम से कहा है कि वे आयोजन की तैयारी जोरों से करें। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हर साल इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जाए।

18 फरवरी को निकलेगी भोले बाबा की बारात
भिलाइयंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भोले बाबा की बारात निकलने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी भिलाई में यह आयोजन खास होने वाला है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन होने जा रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से लगातार महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।

केरल और आंध्रप्रदेश की झांकी होगी विशेष
हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी।

16 फरवरी 2023 गुरुवार को संगीत संध्या
बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंदगी फैलाने वाले हो जाएं सावधान! भिलाई आयुक्त के...

भिलाईनगर। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम क्षेत्र में नियम विरुद्ध कार्य अथवा निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।...

मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का...

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने तेज...

दुर्ग। जैसे जैसे लोकतंत्र का महापर्व सात मई नजदीक आ रहा वैसे वैसे कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा के युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ...

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी...

ट्रेंडिंग