CG में अजीबोगरीब मामला: प्रार्थना स्थल और क्लास रूम में हाईस्कूल की छात्राएं अचानक हो रही है बेहोश… भूत के डर से लोग करने लगे हनुमान चालीसा का पाठ… स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये वजह, पढ़िए पूरी खबर

CG में अजीबोगरीब मामला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ दिनों से एक हाईस्कूल में छात्राएं जोर-जोर से चिल्ला कर बेहोश हो जा रही है। इस दौरान छात्राएं अजीब हरकत भी कर रही हैं। मामला ग्राम भैंसबोड़ का है। बताया जा रहा है की प्रार्थना स्थल और क्लास रूम में छात्राएं अचानक बेहोश हो रही हैं। अब तक 11 से अधिक छात्राएं बेहोश हो चुकी हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया है। कल से लेकर आज तक 7 छात्राएं बेहोश हो चुकी है। इस मामले को देखते हुए वहां मौजूद लड़कियां सहित अन्‍य लोग भूत-प्रेत की घटना समझ हनुमान चालीसा का पाठ, धूप एवं अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा करने लगे।

शिक्षकों के मुताबिक छात्राएं अजीब हरकत भी कर रही हैं। प्रार्थना स्थल और क्लास रूम में छात्राएं अचानक बेहोश हो रही हैं। अब तक 11 से अधिक छात्राएं बेहोश हो चुकी हैं। इस घटना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नौ माह पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। छात्राएं क्‍यों बेहोश हो रही है, घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में पहुच बेहोश हुए छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच कर रही है। सीएमएचओ जेएल उईके ने इस घटना को साइकोलाजी कारण बता रहे हैं। वहीं जांच के बाद ही वास्तविक कारण बताने की बात सीएमएचओ ने कही है। साथ ही छात्राओं को समझाइश दी जा रही है कि घबराए न। बहरहाल इस घटना से सभी सकते में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...