CG – प्रेमी जोड़े की मिली लाश: जंगल में पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश… कई दिन से लापता थी युवती… युवक निकला था काम के बहाने, जांच में जुटी पुलिस

CG

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना है। मिचीपारा गांव के ग्रामीणों ने जंगल में युवक-युवती की लाश लटकी हुई देखी। शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों का शव पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शव गांव से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगल में पेड़ से लटके हुए थे। जिससे बदबू भी आने लगी थी। पुलिस मामले के जांच कर रही है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि युवक-युवती अलग-अलग समाज से थे। युवक का नाम महासिंह यादव (25) बताया जा रहा है, जो कांकेर जिले के ग्राम मूला का रहने वाला था। वहीं युवती का नाम संगीता गावड़े (22) है, जो बालोद जिले के साल्हे की रहले वाली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती 3 नवंबर से घर से निकली थी। युवक अपने मामा के घर रहता था, वह भी उसी दिन से गायब था। लड़का बोर गाड़ी में काम करता था, अपने मामा से बोर गाड़ी में काम करने की बात कहकर घर से निकला था।

युवती के घर नहीं लौटने से परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन और पुलिस दोनों ही युवती तलाश में जुटे थे। इस दौरान परिजनों को बेटी के महासिंह यादव से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली।

प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे थे। युवक के परिजनों ने बताया कि महासिंह यादव बोर के काम से बाहर गया हुआ है। लेकिन सोमवार को दोनों की लाश जंगल में लटकी मिली।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...