CG – शराब दुकान में मिली दो युवकों की लाश: सिर पर ताबतोड़ वार कर दो गार्डों की हत्या, एक ही खाट पर सोये थे दोनों

शराब दुकान में मिली दो युवकों की लाश

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले में संचालित एक शराब दुकान में दो युवक की लाश मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डाग स्क्वायड के साथ जांच में जुट गई । मामला चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार-रविवार की रात की है। सिवनी गांव के देशी शराब दुकान में गार्ड युदुनंद पटेल (29 वर्ष) निवासी हाथनेवार और जय कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष) निवासी पिसोद सुरक्षा में लगे थे। दुकान बंद होने के बाद दोनों एक साथ खाट पर सोए हुए थे।

इसी दौरान अज्ञात लोगों ने सो रहे दोनों गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची। वही बिलासपुर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि शराब की दुकान से शराब की बोतलें या पैसों की चोरी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...