दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम से नकली सिगरेट बेचे जाने की शिकायत मिली थी। Private Eye Intellectual Property Right Solutions कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने इस संबंध में सिटी कोतवाली थाने में आवेदन दिया था।

शिकायत में SSD TRADERS के संचालक विशाल जसवानी और उसके सहयोगी निखिल सिहानी पर ITC Limited के ब्रांड के नकली उत्पाद बेचकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर जांच की और बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान 18 हजार नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट के साथ संबंधित पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की गई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...