तपन सरकार गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन : 7 साथी गए दबोचे, 1 लाख तक का बाउंडओवर, छापे से पहले फरार हुआ तपन

दुर्ग। भिलाई- दुर्ग में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच यानी एसीसीयू की टीम ने तपन सरकार के मोहन नगर स्थित घर सहित उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से उसके सात साथियों को पकड़ा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले तपन सरकार घर से गायब मिला।

चार थाना क्षेत्रों से पकड़े गए सात साथी

पुलिस के मुताबिक, मोहन नगर, भिलाई नगर, वैशाली नगर और छावनी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पकड़े गए सात लोगों को संबंधित थानों में ले जाया गया, जहां उनसे 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की बाउंडओवर प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने और शांति बनाए रखने की हिदायत दी।

घर की तलाशी, परिजनों से भी हुई पूछताछ

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम तपन सरकार के घर पहुंची और तलाशी लेने के साथ उसके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली कि तपन घर पर मौजूद नहीं है और जिले से बाहर गया हुआ है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की भनक लगने के बाद उसके कुछ अन्य साथी भी मौके से निकल गए, जिन्हें पकड़ा नहीं जा सका।

रंगदारी और आपत्तिजनक रील को लेकर निगरानी

पुलिस के अनुसार, तपन सरकार और उसके साथियों की गतिविधियों को लेकर रंगदारी वसूली, शराब पार्टी और आपत्तिजनक रील बनाए जाने जैसी शिकायतों के आधार पर निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई होगी।

आम लोगों से पुलिस को सूचना देने की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास रंगदारी, धमकी या डराने-धमकाने जैसी घटना होती है, तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का अनोखा अंदाज :...

बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। नगर पंचायत मारो...

श्रीराम यादव हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास :...

दुर्ग। चर्चित गंजपारा हत्याकांड में करीब ढाई साल बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ की अदालत...

दुर्ग के अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर...

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर स्थित 20 बिस्तरों वाले वीवाय अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिला...

रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का प्रयास, तीन...

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का गंभीर मामला सामने आया है। निःशुल्क प्रसव और उपचार कराने का झांसा देकर ओडिशा के...