CG बिग ब्रेकिंग: कारोबारी की जलाशय में तैरती हुई मिली लाश: सुबह दुकान जाने के निकला था कारोबारी… दोपहर को बोइरडीही डैम में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीही डैम में दोपहर को संदिग्ध अवस्था में तैरती लाश मिलने से दहशत फैल गई। जिसके बाद जलाशय देखने आए लोगों ने महामाया पुलिस को जानकारी दी। महामाया पुलिस और सीएसपी दल्लीराजहरा मौके पर पहुंचे। और शव को डैम से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान दल्ली राजहरा के युवा व्यवसायी कबीर तुली के रूप में की गई जोकि चिखलाकसा का निवासी है।

दल्लीराजहरा सीएसपी मनोज तिर्की ने बताया कि चिखलाकसा के नामदेव कॉलोनी के रहने वाले कबीर तुली पिता हरसिमरन तुली उम्र 28 वर्ष दल्लीराजहरा के बड़े कारोबारी हैं, जिसकी आज दोपहर बोइरडीही के जलाशय में मिली है. सभी बिंदु से जांच कर रहे हैं।

(मृतक कबीर तुली)

मृतक के जेब से दो मोबाइल मिले हैं। साथ ही कार को बरामद किया गया है। जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे। बताया जा रहा है कि कारोबारी घर से 11:30 बजे घर से अपने दुकान जाने के लिए निकला था, लेकिन जलाशय में लाश मिलने से घर के लोग भी सन्न रह गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...