फोरलेन पर दर्दनाक हादसे में मौत: निर्माण एजेंसी की गाड़ी से बाइक सवार युवक की भिड़ंत…स्पॉट पर ही मौत

भिलाई। फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार खड़े वाहन में घुस गया। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर पीएम के लिए भेज दिया है।

  • हादसा शनिवार रात 11.30 बजे जंजगीरी मोड़ भिलाई-3 के पास की है। 
  • भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि ग्राम देवबलौदा खल्हेपारा भिलाई तीन निवासी अजय वर्मा अपनी बाइक (सीजी 07 बीएन 0269) में सवार होकर भिलाई तीन की ओर आ रहा था।
  • इस दौरान जंजगिरी मोड के पास फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण करने वाली मिक्चर मशीन सीजी 04 एनएच 2462 खड़ी थी।
  • जिसमें बाइक सवार सीधे आकर टकरा गया।
  • घटना में मौके पर उसकी मौत हो गई।
  • मृतक नारायणपुर में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन की छुट्टी में भिलाई तीन अपने घर आया हुआ था।
  • मृतक अविवाहित और इसके पिता किसान है।
  • घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
  • गौरतलब हो कि माह भर पूर्व ही जंजगिरी के पास सड़क दुर्घटना में देवबलौदा की स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी।
  • उसके बाद फिर दूसरी घटना फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण करने वाले मिक्सर मशीन से होन बताया जा रहा है। 
  • पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...