दुर्ग में हाईटेंशन टावर में झूलती हुई मिली डेड बॉडी: कल सुबह से था लापता… आत्महत्या या हत्या?, पुलिस के अनुसार सुसाइड का मामला… घरवालों को मर्डर का शक

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में स्थित हाईटेंशन टावर में झूलती हुई लाश मिली है। शव डिकम्पोज़ होना शुरू हो गया था। मृतक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान घासीदास नगर निवासी 46 वर्षीय आत्माराम निषाद के रूप में हुई है। आत्माराम ने हाईटेंशन टावर में फांसी लगा ली। आज सुबह जब उसके घरवालों ने आत्माराम की लटकती हुई लाश देखी तो उन्होंने थाने में सूचना दी। पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का लग रहा है पर घरवालों ने आत्माराम की हत्या की आशंका जताई है।

10 फीट की ऊंचाई पर लटका था शव
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक ने अपने गमछे के मदद से टावर में 10 फिट की ऊंचाई पर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमाली का करता था काम मृतक
मृतक आतमराम अपनी पत्नी बच्चों के साथ ACC जामुल चौक के पास रहता था और हमाली का काम करता था। मृतक आत्माराम की पत्नी ललिता ने बताया कि रविवार सुबह आत्माराम घर से बिना बताए कहीं निकला फिर वापस नहीं आया। देर शाम तक जब आत्माराम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक घर ना लौटने पर परिजन जामुल थाने शिकायत करने जाने वाले थे। इसी दौरान किसी ने बताया कि पास में ही एक हाईटेंसन लाइन के टावर में चढ़कर किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। जब ललिता वहां पहुंची तो देखा कि खुदकुशी करने वाला उसका पति आत्माराम ही था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों का कहना है कि आत्माराम के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में सभी खुशी-खुशी रहते थे। इस स्थिति में वो आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने ये भी आशंका जताई है कि आत्माराम का कुछ महीने पहले ही रोड एक्सीडेंट में पैर टूट गया था। वो ठीक से चल नहीं पाता था। ऐसी हालत में वो टावर पर कैसे चढ़ा और फांसी कैसे लगा पाया। घर वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या करके यहां लटकाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...