CG – शिक्षक की मिली लाश: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

शिक्षक की मिली लाश

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक का शव मिला है। शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है,वहीं पुलिस जांच शुरु कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला रामानुजगंज थाना इलाके के रामानुजगंज का है, जहां घर के अंदर कमरे में शिक्षक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। मृतक शिक्षक किराए के मकान लेकर रह रहा था,बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की रात को अपने रूम में पहुंचा था।

शिक्षक के रूम का दरवाजा दो दिनों से खुला नहीं था, जिसे देख रुम मालिक ने आवाज दिया फिर भी दरवाजा नहीं खुला,वहीं आज जब दरवाजा तोड़कर अंदर का मंजर देख हर कोई हैरान रह गया, जानकारी के मुताबिक शिक्षक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, लिहाजा पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...