ब्रेकिंग: भिलाई स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश… मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा – काम का बहुत प्रेशर था… मामले की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। बीएसपी के असिस्टेंट मैनेजर की लाश फांसी के फंदे पर मिली हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट का खुलासा तो नहीं किया हैं, लेकिन आत्महत्या का कारण काम का अतिरिक्त प्रेशर होने की बात लिखी गयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कृष्णकांत वर्मा (राजू) है। वह ग्राम सेलूद का निवासी था। राजू बीएसपी के टाइन सर्विसेस डिपार्टमेंट में कार्यरत था। वह बीएसपी में नौकरी करने के चलते रिसाली में रहता था। वह सोमवार को सेलूद के निकला था। सेलूद पहुंचते ही उसने अपने छोटे भाई शशिकांत वर्मा को मैसेज कर सेलूद में ही रहने के लिए बोला।

इसके बाद वह घर गया और उसने एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद घरवालों ने फंदे पर लटका हुआ उसका शव देखा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्डम करवाया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...