छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो अंधे मोड़ में पेड़ से टकराई… तीन महिलाओं की हो गई मौत… एक की हालत गंभीर, सभी जा रहे थे शादी में

Horrific road accident in Chhattisgarh

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की स्कार्पियो एक पेड़ से टकरा गयी इसीलिए ये हादसा हुआ है। तीन महिलाओं की जान चली गयी। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना बस्तान घाट की बतायी जा रही है। जहां अंधे मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गयी।

घटना की सूचना मिलते ही कोडेनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोग शादी के कार्यक्रम में जा रही थी। बीजापुर से जगदलपुर जाने के दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...