शिवनाथ नदी में मिली लाश: कल रात को बड़े पुल से अधेड़ ने लगाई थी छलांग… SDRF की टीम ने निकाली डेड बॉडी

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी में अक्सर हादसे के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला रविवार रात को सामने आया। गुरुद्वारा के आगे बड़े पुल में एक वयक्ति बाईक से आकर नदी मे कुद गया। इसकी ग्राउंड रिपोर्ट हमने आपको अपने यूट्यूब चैनल में दिखाई थी। मामला सुसाइड का लग रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुये घटना स्थल पर टीम भेजी पुलिस ने मौका मुयायना किया तो उस वयक्ति का पता नही चला तो पुलिस ने कंट्रोल रुम को सूचना दी। युवक की स्कूटी ब्रिज के ऊपर मिली है।

दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल डाइविंग कर डेड बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलगांव पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति का नाम राकेश ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी कसारीडीह जिला दुर्ग है। राकेश के दोस्तों के मुताबिक वो घर जाने की बात कहकर निकला था।

मृतक के हाव भाव से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वो किसी बात को लेकर परेशान है और ऐसा कर सकता था। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। एस डी आर एफ की टी मे जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह टीम प्रभारी धनीराम यादव सहायक प्रभारी श्री ईश्वर खरे राजू महानंद ,थानेश्वर, भानुप्रताप,ओंकार,हेमराज, मोहन,नरोत्तम चंदेल, सूरज,राजेश यादव, दिलीप,महेश की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...