दुर्ग में बाईपास के पास मिली लाश: मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने देखा शव… अब तक नहीं हुई पहचान

  • नेशनल हाईवे बाईपास के पास मिला अज्ञात लड़के का शव
  • जांच में जुटी पुलिस, पोस्ट मोर्टेम के बाद होगा खुलासा

दुर्ग। दुर्ग में नेशनल हाईवे बायपास रोड के पास एक अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दरहसल दुर्ग के बघेरा मोड़ के पास सुबह-सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोगों ने अज्ञात शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और आसपास पुछताछ की लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही मिला। अखबार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ये मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 साल होगी। मृतक ने नीला कलर का जींस-शर्ट, गले मे लाल रेशम धागा और काला बेल्ट पहना हुआ है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट की निशान नही है। पुलिस ने जानकारी जुटाने हेतु सभी थानों मे मृतक की फोटो भेजी है। मामला हत्या, खुदकुशी या सामान्य मौत का है इसकी जानकारी पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आए पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...