21 साल की एक्ट्रेस का पंखे से लटका मिला शव… सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने की बात… दोस्तों ने कहा – बॉयफ्रेंड दे रहा था धोखा, एक साथ तीन लड़कियों को कर रहा था डेट

मल्टीमीडिया डेस्क। सिनेमा इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक 21 साल की बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा डे मजूमदार (Bidisha De Majumdar) ने आत्महत्या कर ली है. खबर सामने आने के बाद से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री (Bengali Film Industry) सदमे में है और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है.

रिपोर्ट्स की माने तो 21 साल की एक्ट्रेस बिदिशा का शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला. बिदिशा दमदम के नागरबाजार में किराए के फ्लैट में रहती थीं जहां पर उन्होंने आत्महत्या की. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां दरवाजा तोड़ने के बाद एक्ट्रेस के शव को बरामद किया गया. पुलिस ने एक्ट्रेस की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मौके से पुलिस को मिला एक्ट्रेस का सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से बिदिशा डे मजूमदार (Bidisha De Majumdar) का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने खुद को कैंसर से पीड़ित बताया है.

बिदिशा ने कुछ महीने पहले ही नागरबाजार में रहना शुरू किया था. एक्ट्रेस के दोस्तों के मुताबिक, बिदिशा ने 2019 में फ्रीलांस मॉडलिंग शुरू की और नागरबाजार अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं. हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि बिदिशा काफी समय से परेशान चल रही थीं और अपने दोस्तों से ये भी कहती थीं कि अगर कुछ नहीं बदला तो वो अपना जिंदगी खत्म कर लेंगी.

हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी
दोस्तों ने ये भी खुलासा किया है कि अभिनेत्री जिम ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में थीं जो उन्हें धोखा दे रहा था. बॉयफ्रेंड एक साथ तीन लड़कियों को डेट कर रहा था जिसकी जानकारी बिदिशा को लग गई थी. बिदिशा अपने बॉयफ्रेंड को किसी के साथ बांटना नहीं चाहती थीं जिसके चलते वो काफी परेशान चल रही थीं. अभिनेत्री के दोस्तों का कहना ये भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...