छत्तीसगढ़: डॉक्टरों से मारपीट का मामला: कलेक्टर ने CHC दुलदुला की घटना के लिए जांच टीम गठित की… इधर आक्रोशित डॉक्टरों व कर्मचारियों ने किया काम बंद

जशपुर। बीती रात दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला गर्मा गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में पदस्थ चिकित्सकों के साथ 25 एवं 26 मई 2022 की देर रात्रि को चिकित्सालय परिसर में तथाकथित रूप से दुर्वव्यहार एवं मारपीट की शिकायत सोशल मीडिया एवं समाचार पोर्टलों से प्राप्त होने पर उक्त घटना की सर्वाेच्च प्राथमिकता से तथ्यात्मक जांच करने दल गठित किया है।

कलेक्टर द्वारा जांच दल गठित करने के बाद भी घटना से आक्रोशित डाक्टरो ने काम बंद कर दिया है। सभी एफआईआर करवाने थाने में डंटे हुए हैं।

गठित दल में अपर जिला मजिस्ट्रेट आई.एल.ठाकुर को समिति का अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर.एन.केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने गठित जांच टीम को मामले की गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि मामले को तूल पकड़ने के बाद अफसर व संसदीय सचिव की सफाई भी आई कि उनके लौटने के बाद यह घटना घटित हुई होगी। घटना के विरोध में दुलदुला सामुदायिक केंद्र के सारे डाक्टर व कर्मियों ने काम बंद कर दिया है।

व सभी दुलदुला थाने में जमा हो गए हैं औऱ आरोपियो के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक एफआईआर नही होगी वो वापस नही लौटेंगे। दूसरी तरफ मामले को लेकर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...