CG – प्रेग्नेंट महिला की हत्या या कोई हादसा ? 7 माह की गर्भवती महिला की मिली लाश… हत्या की आशंका… वारदात के बाद से पति है गायब, जांच में जुटी पुलिस

Dead body of 7-month-old pregnant woman found

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जरहाभाटा इंदु चौक के पास एक घर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला सात माह की गर्भवती थी। आरोप है कि पति ने ही महिला को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की बतायी जा रही है। पुलिस आरोपी पति पीटर की तलाश में जुट गयी है। मृतिका का नाम सत्या सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही पति फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जरहाभाटा इंदू चौक के पास सत्या सिंह नाम की महिला अपने पति पीटर के साथ रहती थी। सत्या की आज खून से सनी लाश मिली है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पति फरार बताया जा रहा है। 21 वर्षीय महिला के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है।

Exit mobile version